महिला कांग्रेस ने शुरू की वीडियो प्रतियोगिता, स्कूटी, लैपटॉप व स्मार्ट फोन मिलेंगे

भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ( All India Mahila Congress ) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women's Day ) के अवसर पर - अपने संघर्ष और परिश्रम की कहानी को साझा करें, खुद की जुबानी, पर आधारित विडियो प्रतियोगिता ( Video contest ) , को मप्र कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्र प्रभास शेखर द्वारा मप्र में प्रारंभ किया गया। प्रतियोगिता को दो भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें वर्ग-अ 18 वर्ष से कम आयु और वर्ग-ब 18 वर्ष से अधिक आयु को शामिल किया गया है। विजेताओं को स्कूटी, लैपटॉप व स्मार्ट फोन के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता का उदेश्य समाज की संघर्षशील महिलाओं द्वारा किये गए संघर्ष को समाज के सामने लाते हुये स्थान देना है ताकि उन के संघर्ष से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हों। यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए है। मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया कि अभा महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रतियोगी के संघर्ष से सफलता तक की कहानी 3 मिनिट के वीडियों के रूप में डाली जानी है। वीडियों भेजने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2022 निर्धारित की गई है। वहीं राज्यों के लिये प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 14 अप्रैल 2022 और राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 से 3 मई के बीच राष्ट्रीय एकता व नेतृत्व विकास शिविर लगाकर आयोजित की जायेगी। ये सभी वीडियों अभा महिला कांग्रेस की वेबसाईट पर अथवा वाट्सएप नंबर 919355418897 पर डाले जा सकते हैं।
कांग्रेस पदाधिकारी नहीं होंगी शामिल -
महिला कांग्रेस की पदाधिकारी इस में भाग नहीं ले सकेगी। दोनों वर्गों में से (वर्ग अ एवं वर्ग ब) तीन-तीन विजेता चुने जायेंगे। राज्य स्तर के विजेताओं को तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता व नेतृत्व विकास शिविर में भाग लेने का मौका मिलेगा। नेतृत्व विकास शिविर में भाग लेने वाली प्रतियोगियों के आने-जाने और रहने की व्यवस्था महिला कांग्रेस करेगी। राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष तीन विजेताओं को क्रमश: जिसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार लैपटॉप और तृतीय पुरंस्कार स्मार्ट फोन दिया जायेगा। साथ ही प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र भी दिये जायेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मप्र कांग्रेस कार्यालय में मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, संजय सिंह, संतोष कंसाना, गीता मिश्रा, राजलक्ष्मी नायक, लता देवरे, शीतल मालवीय, यशोदा पांडे, मीणा यादव, हसना परवीन, महक राणा, नीतू सिंह, रुकमनी,सुनीता,अनीता,एवं फराना खान की उपस्थिति में हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS