बड़ा हादसा : बुंदेलखंड ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, नीचे दबे हैं कई यात्री

X
By - Vinod Dongre |24 Dec 2020 1:13 PM IST
जबलपुर के पाटन इलाके में हुई इस बड़ी दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं, जो हताहत यात्रियों की मदद कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर-
जबलपुर। जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आ रही है। इस हादसे में कई करीब 4 यात्रियों की मौत हो गई है, फिलहाल बस के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिशें जा रही हैं।
सूत्रों ने बताया कि बुंदेलखंड ट्रैवल्स की बस जबलपुर से छतरपुर जा रही थी। वह पाटन के समीप पहुंची थी कि दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। कई यात्री बस के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना कैसे हुई, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS