इंदौर-मुंबई हाइवे पर बड़ा हादसा, दो की मौत, 8 घायल

X
By - Dinesh Nigam Tyagi |28 Oct 2021 11:59 AM IST
गुरुवार की सुबह इंदौर-मुंबई हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गई। एक बस पलट गई। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
इंदौर/भोपाल। गुरुवार की सुबह इंदौर-मुंबई हाइवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। नासिक से इंदौर आ रही सिटी लिंक बस अपना संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे में चालक और हेल्पर की मौत हो गई जबकि मुख्य चालक सहित 8 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घटना मानपुर थाने की है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्य चालक बस के नीचे आ गया था, इसलिए उसे गंभीर चोट आई है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों काे इलाज के लिए इंदौर भेजा गया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS