Bhopal Forest Department : भोपाल वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई क्विंटल अवैध लकड़ी जब्त

Bhopal Forest Department : राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल के गांधीनगर स्थित एयरपोर्ट के सामने संचालित एक आरा मशीन से भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की है। आरा मशीन संचालक ने अवैध तरीके से कई प्रजाति की अवैध लकड़ियों का भंडारण कर रखा था।
आरा मशीन संचालक का नाम बबला बताया जा रहा है। आरा मशीन संचालक ने अवैध लकड़ी का स्टॉक करने के लिए भोरी में किराए से एक पीठा लिया था। संचालक ने भौंरी निवासी सन्दीप सिंगरौली के खेत में किराए पर लेकर भंडारण करके रखा था।
बताया जा रहा है कि जब्त अवैध लकड़ी को ग्रामीण क्षेत्रों के पास लगे जंगल से काटकर लाई जाती थी। आरा मशीन संचालक ने अवैध पीठा बना रखा था, जिसकी जानकारी वन अमले को नहीं थी। संचालक बीते करीब 3 सालों से पीठा संचालित कर रहा था।
बता दें कि राजधानी भोपाल में जंगलों से अवैध तरीके से लकड़ियां काटकर लाई जाती है। वन अमला कई बार अवैध लकड़ियों को पकड़ चुका है, लेकिन आपसी सांठ गांठ के चलते कार्रवाई नहीं होती है। बीते महीनो पहले वन अमने ने एक आरा मशीन को सील किया था, लेकिन बाद में मामले को रफा दफा कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS