मालखेड़ी में 30 अवैध कॉलोनियों को नोटिस, एक में जेसीबी से उखाड़ी सड़क

मालखेड़ी में 30 अवैध कॉलोनियों को नोटिस, एक में जेसीबी से उखाड़ी सड़क
X
Bhopal News: राजधानी में अवैध कॉलोनी को लेकर गुरुवार को विदिशा रोड स्थित मालीखेड़ी में जिला प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां दो एकड़ जमीन पर कॉलोनी काटी जा रही थी। बिल्डर भगवान साहू ने कई प्लॉट भी बेच दिए ह। दो लोगों ने मकान भी बना लिए है।

Bhopal News: राजधानी में अवैध कॉलोनी को लेकर गुरुवार को विदिशा रोड स्थित मालीखेड़ी में जिला प्रशासन और नगर निगम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां दो एकड़ जमीन पर कॉलोनी काटी जा रही थी। बिल्डर भगवान साहू ने कई प्लॉट भी बेच दिए ह। दो लोगों ने मकान भी बना लिए है। अमले ने एप्रोच रोड और प्लॉट के लिए लगाई मुनारों को भी जेसीबी से तुड़वाया। इस क्षेत्र में तीस अवैध कॉलोनी को लेकर नोटिस जारी किए गए है।

गुरुवार को अमले ने मालीखेड़ी में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी के पक्के स्ट्रक्चर और एप्रोच रोड को पुलिस की मौजूदगी में उखाड़ दिया गया। इस कॉलोनी की नगर निगम और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से परमिशन नहीं ली गई थी। इसके चलते यह कार्रवाई की गई। इस कॉलोनी की जमीन पर खसरे में महेश गायत्री बाई रूपनारायण के नाम दर्ज है। जबकि भगवान साहू कॉलोनी काट रहा है। एसडीएम मनोज वर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में करीब तीस अवैध कॉलोनियों को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। दरअसल विदिशा रोड स्थित मालीखेड़ी में अवैध कॉलोनियों का जाल बिछ गया है। यहां कई कॉलोनियां कट रही हैं। ऐसी 30 कॉलोनियां चिंह्नित की गई है। इन्हें काट रहे कॉलोनाइजरों को नोटिस भी जारी किए गए हैं।

सस्ते के लालच में प्लॉट

विदिशा रोड स्थित मालीखेड़ी का एरिया ग्रीन बेल्ट में आता है। जिसके तहत यहां पर खेती की जमीन पर टीएंडसीपी और नगर निगम कॉलोनी काटने की परमिशन नहीं देता है। बावजूद इसके यहां पर अवैध कॉलोनियों का जाल बिछा हुआ है। अतिक्रमण प्रभारी नासिर खान ने बताया कि कॉलोनी से जुड़ी जरूरी परमिशन नहीं ली गई थी, इसलिए यह अवैध कॉलोनी की श्रेणी में आ गई। मालीखेड़ी में अवैध कॉलोनियां चिनि्हत की गई हैं।

Tags

Next Story