MP ELECTION 2023: बैरसिया में बीजेपी पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा कांग्रेस के कारण ही बचा है संविधान

MP ELECTION 2023: बैरसिया में बीजेपी पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, कहा कांग्रेस के कारण ही बचा है संविधान
X
खड़गे ने कहा कि आज लोकतंत्र-संविधान कांग्रेस की वजह से बचा है। आरएसएस - बीजेपी ने क्या देखकर मोदी को लीडर बनाया? इस देश में एक सुई - एक नट बोल्ट नहीं बनता था, आजादी के बाद हमने रॉकेट बनाकर भेज दिया। यह हमारी पहचान है। हमसे पूछते हैं- क्या किया? हमने जो किया, उसी पर तो यह चंद्रयान चढ़ा।

MP ELECTION 2023: बैरसिया। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही घंटे रह गए हैं। आज प्रचार-प्रसार का अंतिम दिन भी है। ऐसे में आज प्रदेश में दिग्गद नेताओं का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैरसिया में विशाल सभा में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि चुनाव में मोदी जी इतना टूर कर रहे हैं, वे खुद MLA कैंडिडेट लग रहे हैं। खरगे ने कहा कि इस देश में आज जो संविधान और लोकतंत्र बचा है वो कांग्रेस की वजह से बचा है। आरएसएस और बीजेपी वालों ने उनके भाषण देखकर लीडर बनाया ? क्या देखकर बनाया मुझे तो मालूम नहीं। देश के लिए तो कुछ किया नहीं। वो हमसे पूछते हैं कांग्रेस ने क्या किया? खरगे ने कहा कि मेहनत हम करें, तालियां आप बजा रहे । एक इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज नहीं था। एम्स, आईआईटी जैसे संस्थान, बड़े-बड़े कारखाने जिसको जवाहर लाल नेहरू ने कहा बड़े कारखाने, बड़े डैम आधुनिक मंदिर हैं। ये आधुनिक मंदिर हमने बनाया इसीलिए लोगों को पेट भर खाना मिल रहा है।

खड़गे के भाषण की महत्वपूर्ण बड़ी बातें...

आज लोकतंत्र-संविधान कांग्रेस की वजह से बचा है। आरएसएस - बीजेपी ने क्या देखकर मोदी को लीडर बनाया? इस देश में एक सुई - एक नट बोल्ट नहीं बनता था, आजादी के बाद हमने रॉकेट बनाकर भेज दिया। यह हमारी पहचान है। हमसे पूछते हैं- क्या किया? हमने जो किया, उसी पर तो यह चंद्रयान चढ़ा।

वोट का अधिकारी पं. नेहरू और अंबेडकर साहब की वजह से मिला। इनके हाथ में हुकूमत होती तो मनु शास्त्र ले आते। दलितों को कहते- गांव में मत आओ, पानी मत पीयो, पेंसिल मत पकड़ो...। यह इनका कानून था, इस ढांचे को कांग्रेस ने तोड़ा। ये वोट का अधिकार आज नहीं तो कल छीन लेंगे। कहेंगे कि आप बड़े जमींदार हैं, अडाणी-अंबानी जैसे हैं, तभी वोटिंग का अधिकार देंगे। ये ऐसी चाल चलेंगे।

Tags

Next Story