इंदौर की स्वर्णबाग कालोनी में भीषण आग, 7 लोग जिंदा जले, 9 घायल अस्पताल में, मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त कर की यह घोषणा

भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बड़ा अग्निकांड हो गया। इसमें एक दंपत्ति सहित 9 लोग जिंदा जल गए। इनकी मृत्यु की पुष्टि अस्पताल में दाैरे के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने की। 9 लोग घायल हैं। दर्जनों वाहन भी आग की भेंट चढ़ गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की मदद एवं घायलों के इलाज की घोषणा की है। उन्होंने घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं। कलेक्टर मनीष सिंह के अलावा प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलाटव अस्पताल का दौरा कर घायलों को देख चुके हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
घायल एमवाय अस्पताल में
इंदौर के विजय नगर में हुए अग्निकांड के घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना के बाद शनिवार सुबह मौके पर कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्र, कलेक्टर मनीष सिंह और अन्य अधिकारी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक़, स्वर्ण बाग कॉलोनी में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3.30 बजे बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। पुलिस के मुताबिक़, इंसाफ पटेल की दो मंजिला इमारत में में 10 फ्लैट है। देर रात यहां 3.30 बजे बिल्डिंग के निचले हिस्से में भयानक आग लग गई, जिसमें नीचे पार्किंग में खड़ी 13 दो पहिया वाहन और एक कार जलकर खाक हो गई।
देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को चपेट में लिया आग ने
आग देखते ही देखते ऊपर तक फ़ैल गई और पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बिल्डिंग में रह रहे लोगों को नीचे उतरने का मौका नहीं मिला। 7 मृतकों में से कुछ की दम घुटने से मौत हो गई। रहवासियों के मुताबिक मकान मालिक के मोहल्ले में 4 मकान हैं। सभी में किराएदार रहते हैं। घायलों से एम वाय पहुंच कलेक्टर मनीष सिंह ने की मुलाकात ,घायलों को दी सांत्वना। कलेक्टर ने बताया कि घायलों का उपचार राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा। घायलों को 12 से 59 हजार तक की सहायता राशि दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS