Mauganj District : मऊगंज बना मप्र का नया जिला , आदेश हुआ जारी

मऊगंज । मध्य प्रदेश के रीवा से अगल होकर मऊगंज को अब 53वां जिला बना दिया गया है। सरकार ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि रीवा जिले की 03 तहसीलें मऊगंज, हनुमना एवं नईगढ़ी को समाविष्ट कर नवीन जिले का गठन किया जा चुका है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में 53 जिले हो गए हैं। मऊगंज का जिला मुख्यालय मऊगंज शहर ही होगा। जिले के गठन को लेकर आदेश जारी हो गया।
इनमें 6 लाख मतदाता होंगे
इस जिले की कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार 645 होगी। साथ ही इनमें 6 लाख मतदाता होंगे। दरअसल, रीवा में सीएम चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि नईगढ़ी तहसील के 382 गाँव, मऊगंज तहसील के 341 तहसील के, 343 गाँव हनुमना तहसील के और देव तालाब तहसील के गाँव जोड़कर नया जिला होगा।
यह है आदेश
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS