पचमढ़ी में पारा 5 डिग्री पर, भोपाल में 7 साल का सबसे कम तापमान दर्ज

भोपाल। राजधानी सहित प्रदेशभर में सर्दी का असर बढ़ रहा है। शनिवार को हिलस्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 2.4 डिग्री गिरकर 5.4 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं राजधानी के न्यूनतम पारे में एक डिग्री की और गिरावट के बाद रात का तापमान 10.5 डिग्री पर पहुंच गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। यहां 19 नवंबर की तारीख में 7 साल का सबसे कम तापमान है। इससे पहले भोपाल में 19 नवंबर- 2014 को रात का पारा 11.7 डिग्री रहा, जबकि इसी तारीख को वर्ष 2019 में 13.8 डिग्री दर्ज हुआ है। राजधानी में शनिवार को दिन का पारा .5 डिग्री गिरकर 26.3 डिग्री रहा, जो नार्मल से 2.6 डिग्री कम है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो से तीन दिन तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार डब्ल्यूडी का असर कम होने से उत्तरी हवाएं आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। यह क्रम प्रदेशभर में जारी है। प्रदेश में सबसे अधिक न्यूनतम पारे में गिरावट पचमढ़ी- 2.4, नौगांव, दमोह 1.8, छिंदवाड़ा, सीधी, मंडला, उमरिया और बैतूल में करीब 1.6 डिग्री की गिरावट से इन जिलों में सर्दी का असर बढ़ गया है। इन सभी जिलों में रात का पारा 7 से 11 डिग्री के बीच रहा है।
दो दिन में और बढ़ेगी सर्दी, भोपाल में सामान्य:
श्री शुक्ला के अनुसार उत्तरी हवाओं का असर रहने से हिल स्टेशन सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। तीन चार दिन के बीच दिन और रात के तापमान में गिरावट के बाद सर्दी में फिर बदलाव होगा।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS