46 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, पचमढ़ी, उमरिया सबसे ठंडे

46 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, पचमढ़ी, उमरिया सबसे ठंडे
X
मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। हालांकि दिन और रात के तामापन में तीन गुना का अंतर है। उत्तरी हवाओं और वहां हो रही बर्फबारी की वजह से यह बदलाव आया है।

प्रदेश में लौटी कड़ाके की ठंड, फसलों पर जमी औस

भोपाल, राजगढ़, सागर, जबलपुर में शीतलहर

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन से न्यूनतम तापमान में कमी आई है। हालांकि दिन और रात के तामापन में तीन गुना का अंतर है। उत्तरी हवाओं और वहां हो रही बर्फबारी की वजह से यह बदलाव आया है। फरवरी माह के दूसरे सप्ताह तक भी ऐसी ही ठंडक कायम रहेगी। पचमढ़ी में बर्फ जम गई। रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 2 डिग्री पर आ गया। रायसेन, शाजापुर समेत कई जगह आज सुबह फसल, पेड़-पौधों पर ओस जमी दिखी। प्रदेश के 46 जिलों में पारा दस डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में यह बदवाल पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। इससे सुबह-सुबह कोहरा छाया रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ बदलाव भी इसमें देखने को मिल सकता है। हालांकि अब मावठे की गुंजाइश कम है। समीपवर्ती अन्य जिलों में ओलावृष्टि हुई है। यहां ऐसे हालात अब नहीं बन रहे हैं। सुबह और रात के समय ठंड का अहसास फिर से होने लगा है। शीत लहर से लोग परेशाम है, जिससे एक बार फिर जनवरी माह जैसी ठंडक लौटकर आने का अनुमान जताया जा रहा है। बात तापमान की करें तो न्यूनतम तापमान 7.06 और अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

आज से एक्टिव होगा नया सिस्टम

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ 15 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 65 डिग्री देशांतर के सहारे मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है। साथ ही प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। दो फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इसका मध्यप्रदेश में असर नहीं रहेगा।

बारिश पर लगा ब्रेक

मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। लेकिन मौसम विभाग ने चंबल संभाग के जिलों के साथ दतिया, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर निवाड़ी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जाहिर की है। अगले कुछ दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन के अनुमान नहीं हैं। यानि फरवरी में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।

यहां की रात सबसे ठंडी

पचमढ़ी-2.0 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

उमरिया-4.4

रायसेन-5.0

राजगढ़-5.2

भोपाल 6.5

जबलपुर 6.5

ग्वालियर 7.4

इंदौर 8.6

Tags

Next Story