2 दिन में 4 डिग्री चढ़ा न्यूनतम पारा, अब रात में भी गर्मी का असर तेज, जानिए अगले दो दिन कैसे रहेंगे हालात

2 दिन में 4 डिग्री चढ़ा न्यूनतम पारा, अब रात में भी गर्मी का असर तेज, जानिए अगले दो दिन कैसे रहेंगे हालात
X
राजधानी में बीते 2 दिन में रात के तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से अधिक बढ़ने के कारण अब रात में भी गर्मी का असर तेज हुआ है। गुरुवार - शुक्रवार की दरमियानी रात को यहां न्यूनतम तापमान अप्रैल में पहली बार सामान्य से नीचे दर्ज हुआ था, जो अब सामान्य से करीब 3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

भोपाल। राजधानी में बीते 2 दिन में रात के तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से अधिक बढ़ने के कारण अब रात में भी गर्मी का असर तेज हुआ है। गुरुवार - शुक्रवार की दरमियानी रात को यहां न्यूनतम तापमान अप्रैल में पहली बार सामान्य से नीचे दर्ज हुआ था, जो अब सामान्य से करीब 3 डिग्री ऊपर पहुंच गया है।

बादलों का मामूली आना - जाना रहेगा

रविवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि शुक्रवार को यह 21 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को इसमें 2 डिग्री का इजाफा होने के साथ ही रविवार को भी करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला के अनुसार बीते 2 दिनों से शाम के समय मामूली बादलों के आने- जाने के साथ ही रात के समय बादलों का असर रहने से रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अगले दो दिनों में राजधानी सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में मामूली बादलों का आना-जाना रहेगा, जिससे रात के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। शनिवार को राजधानी में दिन का तापमान 41 डिग्री था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। रविवार को तीखी धूप होने से इसमें मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Tags

Next Story