मंत्री गोविंद ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, छात्रों को बांटी साइकल, कांग्रेस के दो सौ कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

भोपाल। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में जैसीनगर क्षेत्र में चल रहे करोड़ों के विकास कार्यों का अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 5 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। छात्रों को साइकल का वितरण किया। कार्यक्रम में राजपूत की मौजूदगी में कांग्रेस के लगभग दो सौं कार्यकताओं ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। राजपूत ने निर्देश दिए कि विकास के लिए करोड़ों रुपए दिए जा रहे हैं इसलिए काम की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा, साथ ही समय सीमा के भीतर काम कर के दे ।
इन कार्यों का किया भूमिपूजन :
मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जैसीनगर में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रदेश में पहली दफा जैसीनगर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण का भूमि पूजन किया इसके साथ ही मंगल भवन , पंचायत भवन,आंगनवाड़ी केंद्र सहित 5 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिल :
कार्यक्रम के दौरान राजपूत ने सीएम राइज स्कूल पहुंचकर छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसीनगर ऐसा क्षेत्र बन गया है जहां छात्र-छात्राएं अपनी पूरी पढ़ाई कर सकते हैं। अब उन्हें आगे की पढ़ाई करने के लिए शहर जाने की आवश्यकता नहीं क्योंकि अब जैसीनगर में ही महाविद्यालय खुल चुका है। हमारे क्षेत्र के होनहार छात्र अब जैसीनगर में पढ़कर देश दुनिया में जैसीनगर का नाम रोशन करेंगे।
सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल :
भाजपा की नीति रीति से प्रभावित होकर कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के सैकड़ों युवाओं ने अपने साथियों के साथ गोविंद सिंह राजपूत की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। राजपूत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए सदस्यों का गमछा डाल कर स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास में योगदान देने की बात कही। कांग्रेसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से श्याम तिवारी, चंद्रभान सिंह, सालक राम, राम जी, निजाम अहिरवार, बिहारी, अजय करण चौधरी, जगदेव सिंह, विक्रम सिंह हरपुर रैकवार, हुकुम सिंह, गुड्डा लोधी, नरवर सिंह, दिलीप लोधी, केशव पटेल तथा उनके साथियों ने भाजपा की सदस्यता ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS