शिव सराकार के मंत्रियों ने दिग्विजय सिंह पर बोला हमला, बताया अल्पज्ञानी

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोलते हुए एक बयान दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मुगलिया संस्कृति के पैरोकार बंटाधार आप और आपके चेले कभी सनातन पर सवाल उठाते हैं। कभी भगवा पर सवाल उठाते हैं। भगवा को आतंकवाद बताते हैं, कभी हिंदू पर सवाल उठाते हैं, पर कभी जेएमडी और पकड़े गए आतंकवादियों पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाते।
आतंकी के परिवार बयान पर बोले मिश्रा
मंत्री मिश्रा ने पकड़े गए के आतंकी के परिवार के बयान पर कहा कि जाकिर नाइक के भाषण सुनकर सौरभ ने धर्म परिवर्तन करने का निर्णय लिया था, इसका जबाव जाकिर नाइक को शांति दूत कहने वाले को देना चाहिए।
राजस्थान कांग्रेस पर बोले मिश्रा
राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर मंत्री मिश्रा ने कहा कि कर्नाटक के परिणाम आए हैं, वहां नाटक शुरू हो गया, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हर रोज स्थितियां देखने को मिल रही हैं। जहां भी इनकी सरकार बनती है, वहां इस तरह के नाटक शुरू हो जाते हैं। उन्हें जनता से किसी प्रकार का कोई सरोकार नहीं रहता। कांग्रेस गुटों में बंट जाती है।मंत्री मिश्रा ने उम्रदराज नेताओं पर कहा कि उम्रदराज नेता हैं। दोनों ही 75 पार कर गए है। कार्यकर्ताओं को नाम से पहचान नहीं पाते इसीलिए शायद पहचान पत्र जारी करने की जरूरत पड़ रही है।
केरला स्टोरी पर क्या कहा?
मंत्री मिश्रा ने केरला स्टोरी फिल्म को लेकर कहा कि जो जिहादी लव को हथियार बनाते है उसके लिए एमपी ने कानून बनाया है, पर यह फिल्म दो पूरी जिहाद पर बनी है। जिससे नई चीजें सामने निकलकर आएंगी।
कांग्रेस कर रही राजनीतिकरण
मंत्री मिश्रा ने बजरंगबली को लेकर कहा की कांग्रेस बजरंगबली का राजनीतिकरण कर रही है, गांधी परिवार के दामाद कह रहे थे कि बजरंगबली और हनुमानजी दोनों अलग-अलग हैं और आज यह धन्यवाद देने जा रहे हैं। रॉबर्ट वाड्रा क्या राहुल गांधी हैं।
सारंग ने दिग्गी को बताया अल्पज्ञानी
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अल्पज्ञानी बताया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह धर्म का विध्वंस करते है। उन्होंने आगे कहा कि वह हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करते है। वह भगवा आतंकवाद जैसी शब्दावली को पूरे विश्व में प्रचारित करने का काम करते है। वह हमेशा से हिन्दू धर्म के विरोधी रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि आदि अनादि काल से विघ्नसंतोषी हुए है, जिन्होंने देवी देवताओं के यज्ञों में विघ्न डाला, इस समय ऐसे लोगों को दिग्विजय कहा जाता है।
दिग्गी पर फूटा विधायक रामेश्वर शर्मा का गुस्सा
मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सारंग के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का भी दिग्विजय सिंह पर गुस्सा फूटा हैं। उन्होंने दिग्विजय पर हमला करते हुए कहा कि खुद हिंदू नही हैं तो हिंदुत्व क्या सिखाएंगे। दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व और सनातन पर तो व्याख्या कर ली लेकिन कभी जिहाद और इस्लाम और आतंकवाद पर व्याख्या की क्या?
भााजपा विधायक ने आगे कहा कि भारत का यह हिंदू धर्म,सनातन धर्म सहिष्णु है, इसलिए किसी की भी बद्तामिजींया सह लेता है। जैसी व्याख्या आप सनातन धर्म के बारे में कर रहे हो, वैसी दूसरे धर्मों के बारे में करते तो कपड़े तन पर नहीं होते।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS