प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू ,कमलनाथ की घोषणाओं पर मंत्री सारंग का पलटवार, कहा "पढ़ी पुरानी स्क्रिप्ट"

प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू ,कमलनाथ की घोषणाओं पर मंत्री सारंग का पलटवार, कहा पढ़ी पुरानी स्क्रिप्ट
X
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा पत्र जारी किया। जिसमे उन्होंने खास तौर पर किसानों को टारगेट किया। जिसपर चुटकी लेते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ भ्रष्ट्रचार की सरकार है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने झूठे वादे किये थे। लेकिन इस बार उनकी गुमराह करने की राजनीति नहीं चलेगी।

भोपाल : मध्यप्रदेश में साल के आंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। तो वही आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा पत्र जारी किया। जिसमे उन्होंने खास तौर पर किसानों को टारगेट किया। जिसपर चुटकी लेते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कमलनाथ भ्रष्ट्रचार की सरकार है। पिछले चुनाव में भी उन्होंने झूठे वादे किये थे। लेकिन इस बार उनकी गुमराह करने की राजनीति नहीं चलेगी।

किसानों को लेकर कमलनाथ ने की बड़ी घोषणएं

बता दें कि कांग्रेस सरकार ने कृषक न्याय योजना को लेकर कोई तरह के वादे किए। जिसमे कमलनाथ ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो हम कृषि न्याय योजना लाएंगे, किसानों का कर्जा माफ करेंगे। खेती की लागत कम करने के लिए 5 एचपी के कृषि पंप को निशुल्क बिजली दी जाएगी। साथ ही किसानों पर बने आंदोलन के मामले वापस लिए जाएंगे। इसके अलावा किसानों का बिजली बिल भी माफ होगा।

झूठ और फरेब की राजनीति करना कांग्रेस नेताओं की आदत

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विश्वास सारंग ने कहा कि वो इंसान किसानों के लिए न्याय योजना लेकर आ रहे हैं, जो अन्याय के खुद प्रतीक बन गए हैं। ये न्याय की बात कर रहे है जिनका इतिहास अन्याय कर रहा है। वो न्याय योजना की बात कर रहे हैं किसानों के साथ धोखा किया और अन्याय किया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही कर्जमाफी के वादे पर सारंग ने कहा कि पिछले चुनाव के पहले किये गये वादों को दोहरा रहे हैं। कमलनाथ ने पुरानी स्क्रिप्ट ही पढ़ ली. कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार में किसी भी किसान की कर्जमाफी, बिजली बिल माफी नहीं किया। झूठ और फरेब की राजनीति करना कांग्रेस नेताओं की आदत है।

जानत को गुमराह करने की राजनीति इस बार नहीं चलेगी

इसके साथ ही आगे सारंग ने कहा कि कांग्रेस कौन से पुराने बिल माफ करने की बात कर रहे हैं। पहले ही हम 5324 करोड़ के बिल माफ कर चुके हैं। किसानों को 10 घण्टे बिजली दे रहे हैं। कई जगह 14 घन्टे बिजली दे रहे हैं. 2018 के पहले हम 55 हज़ार मुक़दमे पहले ही वापिस ले चुके है। कांग्रेस केवल राजनीतिक स्टंटबाजी कर रहे हैं। चुनाव के पहले झुठे वादे कर जानत को गुमराह करने की राजनीति इस बार नहीं चलेगी।

Tags

Next Story