मंत्री सिसोदिया बोले- जयवर्धन कोई तोप नहीं, पार्टी कहेगी तो राघौगढ़ से चुनाव लड़ने को तैयार, जयवर्धन ने दिया ये जवाब

भोपाल। प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अब कहा है कि जयवर्धन सिंह कोई तोप नहीं हैं। यदि भाजपा कहेगी तो मैं राघौगढ़ में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने उन्हें राघौगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। सिसोदिया के बयान पर जयवर्धन सिंह ने कहा कि यदि भाजपा उन्हें निबटाना चाहती है तो आ जाएं, राघौगढ़ से लड़ें, उनका स्वागत है। इससे पहले कमलनाथ कह चुके हैं कि सिंधिया कोई तोप नहीं हैं।
इस बयान पर दी थी गोविंद ने चुनौती
महेंद्र सिसोदिया राघौगढ़ निकाय चुनाव प्रचार के लिए गए थे। तब उन्होंने लोगों से कहा था कि आप सब इस ओर अर्थात भाजपा में आइए, क्योंकि चुनाव के बाद फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। यदि न आए तो मामा का बुलडोजर देखा है, वह चलेगा। इस पर डॉ गोविंद सिंह ने सिसोदिया को राघौगढ़ से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इस पर सिसोदिया ने कहा कि जयवर्धन कोई तोप नहीं, मैं तैयार हूं। सिसोदिया ने यह भी कहा कि राघौगढ़ में भाजपा के 2-3 पार्षद जीतते थे, इस बार 8 जीते हैं। भाजपा को मिला वोट प्रतिशत भी अच्छा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS