बर्थ-डे पार्टी में ब्यूटिशियन को बुलाकर दुष्कर्म

बर्थ-डे पार्टी में ब्यूटिशियन को बुलाकर दुष्कर्म
X
कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ब्यूटिशियन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गत दो अप्रैल की है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मर्जी के बिना आरोपी उसे रातभर अपने फ्लैट पर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया।

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा ब्यूटिशियन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गत दो अप्रैल की है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी मर्जी के बिना आरोपी उसे रातभर अपने फ्लैट पर रखा और उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने ब्यूटिशियन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जय कुमार ने बताया कि 25 साल की युवती मूलत: बंगाल की रहने वाली है। वह कोलार इलाके में रहती है और ब्यूटिशियन का कोर्स करने के बाद प्राइवेट काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात एक पब में ललित मूलचंदानी उर्फ लकी से हुई थी। पहचान ब्यूटिशियन की सहेली के माध्यम से हुई थी। ललित का गत 2 अप्रैल को बर्थ-डे था। ललित ने अपने फ्लैट पर पार्टी रखी थी। पीड़िता को भी पार्टी में बुलाया था। पीड़िता का आरोप है कि देर रात पार्टी के बाद ललित ने उससे मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए।

महिला का बाथरूम में वीडियो बनाया

इधर, टीटी नगर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पड़ोसी पर अश्लील हकरत करने का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे नहाते समय देख रहा था और उसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने वीडियो बनाया है या नहीं।

थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी ने बताया कि 28 साल की विवाहिता इलाके की एक झुग्गी बस्ती में किराए से रहती है। वह करीब पंद्रह दिन पहले ही यहां रहने आई है। उसने पुलिस को बताया कि घर पास ही कच्छा बाथरूम बना है। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह नहा रही थी, तभी उसकी नजर पड़ी तो वहां दाई नामक युवक खड़ा था और वह उसे देख रहा था। इतना ही नहीं उसके हाथ में मोबाइल भी था। उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता को संदेह है कि उसने उसका वीडियो बनाया है। पति के घर लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

Tags

Next Story