विधायक प्रद्युम्न सिंह ने लगाया मंदिर में 'हाथे', उपचुनाव में जीत के बाद मांगी एक और मुराद

विधायक प्रद्युम्न सिंह ने लगाया मंदिर में हाथे, उपचुनाव में जीत के बाद मांगी एक और मुराद
X
भाजपा विधायक प्रदुमन सिंह दमोह जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ की आराधना की। पढ़िए पूरी खबर-

दमोह। विधानसभा उपचुनाव में बड़ा मलहरा से निर्वाचित हुए भाजपा विधायक प्रदुमन सिंह आज दमोह जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जागेश्वर नाथ की आराधना की। वहीं चुनाव के पहले मंदिर में जीत के लिए लगाए उल्टे हाथे के बाद मिली जीत और मनोकामना पूरी होने पर सीधे हाथे लगाए और भगवान जागेश्वर नाथ का आभार जताया।

इसके साथ ही मंत्री दर्जा प्राप्त प्रद्युम्न सिंह ने पुन: उल्टे हाथ लगाए। कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने ये उल्टे हाथे फिर से कोई नई मनोकामना के लिए लगाए हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने यह मनोकामना कैबिनेट मंत्री बनने के लिए लगाए हैं। अब देखना है कि उनकी यह मनोकामना कितनी जल्दी पूरी होती है।

बता दें कि भगवान जागेश्वर नाथ के दरबार में जो भी अपनी मन्नत मांगता है वो उल्टे हाथे लगाता है और जब उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वह यहां पहुंचकर सीधे हाथे लगाता है। चुनाव के पहले प्रद्युम्न सिंह ने जीत के लिए उल्टे हाथे लगाये थे, इसलिए आज जीत के बाद सीधे हाथे लगाने पहुंचे।

Tags

Next Story