विधायक रामेश्वर ने मनाया बुलडोजर उत्सव, मुख्यमंत्री शिवराज भी हुए शामिल, जानिए क्या हो गया शिवराज का नया नाम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नया नाम अब उप्र कें योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर बुलडोजर मामा हो गया है। योगी जी को उप्र में बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाने लगा है। बुलडोजर मामा के नाम से शिवराज के पोस्टर, बैनर लगने लगे हैं। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तो बुधवार को बुलडोजर उत्सव ही मना डाला। इसमें मुख्यमंत्री चौहान भी शरीक हुए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन रामेश्वर शर्मा के मालवीय नगर स्थित कार्यालय युवा सदन में किया गया।
बड़ी तादाद में इकट्ठे किए गए बुलडोजर
बुलडोजर उत्सव के दौरान विधायक शर्मा के समर्थकों ने बड़ी तादाद में बुलडोजर इकट्ठे किए थे। गाजे बाजे के साथ एक रैली निकाली गई। इसमें बुलडोजर मामा जिंदाबाद और बेटियों के मामा जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थ।
मुख्यमंत्री ने कहा, नहीं बख्शेंगे अपराधियों को
युवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की बहू बेटियों के साथ छेड़खानी या अन्य गलत हरकत करने वाले अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। ये जमानत लेकर बाहर आते हैं और फिर अपराध करने लगे हैं। अब बुलडोजर चलाकर इनके घरों और संपत्ति को नेस्तनाबूद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों से भी जमीन छुड़ाने का अभियान जारी है। मुक्त कराई जा रही इस जमीन में गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS