MLA Sanjay Pathak Video : भाजपा विधायक संजय पाठक नहीं लड़ेंगे चुनाव! खुद किया ऐलान

MLA Sanjay Pathak Video : भाजपा विधायक संजय पाठक नहीं लड़ेंगे चुनाव! खुद किया ऐलान
X
मध्यप्रदेश बीजेपी की सबसे हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो में साफ तौर पर सुनी जा सकती है।

MLA Sanjay Pathak Video : मध्यप्रदेश बीजेपी की सबसे हाईप्रोफाइल विधानसभा सीट विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह बात हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो में साफ तौर पर सुनी जा सकती है।

वीडियों में संजय पाठक कहते हुए नजर आ रहे है कि वह तभी चुनाव लड़ेंगे जब उनके विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत से अधिक मतदाता उन्हें चुनाव लड़ने को कहेंगे। वीडियों में उन्होंने यह भी कहा है कि इसके लिए वह अगले माह मतदान भी कराएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उन्हें 50 फीसदी मत नहीं मिलता है तो वह अगला विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

नहीं लडूंगा चुनाव!-संजय पाठक

दरअसल, भाजपा विधायक संयज पाठक अपनी विधानसभा में विकास पर्व के मोक्े पर भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होनंे कहा की में तभी चुनाव लडूंगा जब मेरी विधानसभा की 50 फीसदी जनता बोलेगी। इसके लिए में अगले महीने एक मतदान भी कराउंगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर 50 फीसदी लोगों का मत नही मिलता है तो में चुनाव नहीं लडूंगा। मतदान के लिए एक वोट छपवाई जाएगी, जो घर-घर बांटी जाएगी।

आपको बता दें कि संयज पाठक विजय विजयराघवगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक है। संजय पाठक प्रदेश के सबसे अमीर विधायकों में से एक है। वह शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके है। संजय पाठक पहले कांग्रेस में थे, लेकिन वह साल 2014 में बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Tags

Next Story