MP News : आदिवासी महिला से छेड़छाड़, SDO पर मामला दर्ज

MP News : आदिवासी महिला से छेड़छाड़, SDO पर मामला दर्ज
X
आदिवासियों के शोषण से जुड़ी खबरें अधिकतर सामने आ रही है। उमरिया से भी खबर सामने आ रही है कि एक एसडीओ मे आदिवसी महिला के साथ चुनाव के दौरान छोड़छाड़ की है।

उमरिया। आदिवासियों के शोषण से जुड़ी खबरें अधिकतर सामने आ रही है। उमरिया से भी खबर सामने आ रही है कि एक एसडीओ मे आदिवसी महिला के साथ चुनाव के दौरान छोड़छाड़ की है। महिला को निर्वाचन कार्य में लगाया गया था। इसी दौरान चुनाव की आड़ में एसडीओ ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। मामले में पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आगो की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक PIU के सहायक यंत्री पर आदिवासी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की निर्वाचन कार्य में ड्यूटी लगी थी। वहीं सहायक यंत्री को चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर महिला को अपने पास बुलाया था। जहां उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ की है। महिला द्वारा इस घटना की शिकायत पुलिस में की गई थी। जिसपर पुलिस ने SC,ST, एक्ट सहित छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पठारीकला का बताया जा रहा है।

Tags

Next Story