मुरैना : मंडी में गोलीबारी, बाजरे की तौल को लेकर हुआ विवाद

मुरैना : मंडी में गोलीबारी, बाजरे की तौल को लेकर हुआ विवाद
X
किसान बिना टोकन ट्रॉली तौल करवाना चाहता था, ऐतराज जताने पर किया ताबड़तोड़ फायर। पढ़िए पूरी खबर-

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में स्थानीय गल्ला मंडी में आज बाजरा की तौल को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान एक किसान घायल हो गया। कि किसान बिना टोकन ट्रॉली तौल करवाना चाहता था। ऐतराज जताने पर उसने ताबड़तोड़ फायर कर दिया। हंगामे के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है

घटना स्थानीय गल्ला मंडी की है, जहां आज रविवार को गंजरामपुर का किसान विनोद गुर्जर बिना टोकन जबरजस्ती अपनी बाजरा की ट्रॉली तौल करवाना चाहता था। जिस पर गल्ला मंडी अधिकरियों सहित पहले से कतार में खड़े किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई। इस पर विनोद गुर्जर तमतमा उठा और आक्रोशित होकर गोलियां चला दी।

आरोपी ने गोलियां कर दहशत फहलाने का प्रयास किया, जिसमें एक किसान घायल हो गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को मौके से कारतूस के खाली खोखे मिले हैं। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags

Next Story