MP news : दमोह में भी बनी सीमा-सचिन सी दास्तां, कंवारे लड़के के साथ भागी तीन बच्चों की मां

MP news : दमोह में भी बनी सीमा-सचिन सी दास्तां, कंवारे लड़के के साथ भागी तीन बच्चों की मां
X
जिले में प्रेम की एक दास्तां सामने आई है। सीमा हैदर और सचिन जैसे ही एक महिला अपने मासूम बच्चों के छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। भागी हुई महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक छोटी बेटी को महिला अपने साथ ले गई है।

दमोह। जिले में प्रेम की एक दास्तां सामने आई है। सीमा हैदर और सचिन जैसे ही एक महिला अपने मासूम बच्चों के छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। भागी हुई महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक छोटी बेटी को महिला अपने साथ ले गई है। बताया गया है कि महिला अपने मायके से प्रेमी के साथ भागी है। पति को जब इस बात का पता चला तब उसने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पीड़ित पति ने बताया कि वह छतरपुर जिले के निमानी का रहने वाला है। उसकी पत्नी तीनो बच्चो के साथ मायके गई हुई थी। इसी बीच 4 दिन पहले साले का फोन आया कि बहन 3 माह की एक छोटी बेटी को लेकर कंही भाग गई है। जबकि 2 बच्चे घर पर ही छोड़ गई है। घटना के बाद पीड़ित पति ससुराल पाली गांव पँहुचा और दोनो बच्चो को लेकर मड़ियादो पुलिस थाना पंहुचकर सूचना दी। पीड़ित की ससुराल मड़ियादो थाना क्षेत्र के पाली गांव में है। जिस समय वह सूरत मजदूरी के लिए गया हुआ था तभी उसकी पत्नी प्रेमी के साथ भाग गई है। पीड़ित ने बताया है कि उसकी पत्नी जिसके साथ भागी है वह अभी कंवारा ही है। मड़ियादो थाना पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है।

Tags

Next Story