अधेड़ ने किया 4 साल की बच्ची से रेप, दुष्कर्म मामले में पहले से है आरोपी

रायसेन। जिले में इंसानियत को शर्मसार का मामला सामने आया है। रायसेन में दो बच्चों का पिता ने 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले ही रेप का केस चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र ग्राम मोदकपुर की का है, जहां एक 4 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में संतोष को गिरफ्तार किया है। आरोपी संतोष दो बच्चों का पिता है और वह पहले ही 62 वर्षीय महिला से दुराचार के मामले में आरोपी है।
घटना उस समय की है, जब पीड़ित बच्ची एक घर के पास ही एक विवाह समारोह से खाना खाकर लौट रही थी। उसी समय आरोपी ने बच्ची को बहला फुसलाकर इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची के परिजनों की रिपोर्ट पर सुल्तानगंज पुलिस ने आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित बच्ची को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उसे फ़ास्ट ट्रक कोर्ट में पेश किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS