MP : सूअर दांत के साथ 7 गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र के जरिये गड़ा धन पाने की लालसा

डिण्डोरी। पुलिस ने सूअर के दो दांत के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये लोग तंत्र-मंत्र के माध्यम से जमीन में गड़े धन की जानकारी के लिये उत्तरप्रदेश से डिण्डोरी जिले आये थे। पुलिस के मुताबिक सातों उत्तरप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
यह मामला डिण्डोरी जिले के अमरपुर थाना चौकी का है, जहां सुअर के दो दांत के साथ मिले 7 लोगों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ की।
गड़ा धन पाने की लालसा में पहुंचे
जानकारी के मुताबिक ये लोग तंत्र-मंत्र के जरिये गड़ा धन पाने की लालसा में उत्तरप्रदेश से सुअर के दांतों को लेकर वाहन से डिण्डोरी पहुंचे थे और किसी तांत्रिक का इंतजार करते रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक टाटा सफारी वाहन में कुछ लोग संदिग्ध दिख रहे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और वाहन को रोककर तलाशी ली, जहां से एक कपड़े में दो सुअर के दांत मिले।
वाहन में मौजूद सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पर वन प्राणी संरक्षक अधिनियम के तहत वन विभाग ने कार्यवाही की है वहीं पुलिस ने विभिन्न धाराओं सहित अपराध पंजीबद्ध किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS