MP : गड्ढे में मिली 7 साल के बच्चे की लाश, 5 दिनों से था लापता

MP : गड्ढे में मिली 7 साल के बच्चे की लाश, 5 दिनों से था लापता
X
आठ लेन के निर्माण कार्य के लिए कई हेक्टर की भूमि 50 से 60 फीट तक घरे गड्डे कर दिए गये हैं। पढ़िए पूरी खबर-

मंदसौर। जिले के भानपुरा थाने के बुड्डनपुर गांव 7 वर्षीय बच्चे की लाश गहरे गड्ढे में मिली है। बताया जा रहा है कि बच्चा 5 दिन से लापता था। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भानपुरा थाना अंतर्गत बुड्डनपुर का 7 वर्षीय बालक ईश्वर सिंह घर से शौचालय करने निकला था, तब से लापता था। 5 दिन से लगातार तलाश के बाद भी बच्चा नहीं मिला। 5 दिनों के बाद बच्चे का शव पानी से भरे हुए गड्ढे में मिला। यह गड्ढा बुडनपुर के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन के निर्माण के दौरान किया गया था। शव का पीएम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

सवाल खड़ा होता है कि जिले में कई जगहों पर आठ लेन के निर्माण कार्य के लिए कई हेक्टर की भूमि 50 से 60 फीट तक घरे गड्डे कर दिए गये हैं। बरसात का मौसम आते ही हादसों की संख्या बढ़ सकती है लेकिन प्रशासन आँख मूंदे बैठा हुआ है।

Tags

Next Story