MP : जर्जर मकान की गिरी छत, दो बच्चों समेत 3 की मौत

रतलाम। शहर में मानसून ने दस्तक दी और बारिश की शुरुआत हो गई। शुरूआती बारिश में ही जर्जर मकान लोगों के लिए खतरा बन गया है। बताया जा रहा है कि अल सुबह शहर के जवाहर नगर स्थित चार बत्ती चौराहे पर एक मकान की छत गिरने से घर मे सो रहे परिवार के तीन सदस्यों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना सुबह करीब पांच बजे की है, जवाहर नगर स्थित एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इस घर में मोहन उसकी पत्नी, बेटी और बेटे किराये से रहते थे। मोहन मूलतः झाबुआ का रहने वाला है और यहां वाहन चालक का काम करता है। हादसे के समय पूरा परिवार नींद में था। मलबे में दबने से दोनों बच्चों तथा पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति मोहन गम्भीर रूप से घायल है। रहवासियों की मदद से मलबे में दबे परिवार को निकाला गया। सभी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने महिला और दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुरुष गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार किया जा रहा है। यह मकान 40 से 45 साल पुराना बताया जा रहा है। मकान मालिक ने मकान को रिपेयर करने के लिए एक दिन पूर्व ही छत पर चुरी भी डलवाई गई थी। जिसके वजन से छत भरभराकर गिर गई और यह घटना हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS