MP Assembly Election 2023 : पूर्व मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहक राशि को लेकर की बड़ी घोषणा

MP Assembly Election 2023 : पूर्व मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहक राशि को लेकर की बड़ी घोषणा
X
प्रदेेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आरबीसी में उपरोक्त प्रावधान किया जाएगा। तेदूंपत्ता की जो संग्रहण राशि भाजपा सरकार दे रही है वह बहुत कम है, उसे बढ़ाकर 4000 रुपए किया जाएगा।

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव आने से पहले पार्टियां अपने वादे लेकर जानते के सामने पहुंच रही है। कभी भारतीय जनता पार्टी कोई घोषणा करती है तो कभी कांग्रेस जनता के बीच वादे कर रही है। कोनसी पार्टी जनता का भरोसा जीतने में कामयाब होगी ये तो नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा ,लेकिन राजनैतिक दाल अपनी और से कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

प्रदेेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आरबीसी में उपरोक्त प्रावधान किया जाएगा। तेदूंपत्ता की जो संग्रहण राशि भाजपा सरकार दे रही है वह बहुत कम है, उसे बढ़ाकर 4000 रुपए किया जाएगा। आदिवासी, वनवासी को लघु वनोपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस सरकार आने पर इस वर्ग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

नाथ मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में आयोजित मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मप्र कांग्रेस वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एसपीएस तिवारी ने पर्यावरण को बचाने ज्ञापन कमलनाथ को सौंपा।

Tags

Next Story