MP Assembly Elections 2023 : अब न भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा, न विधायकों का - नाथ

MP Assembly Elections 2023 : अब न भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा, न विधायकों का - नाथ
X
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को लंबे इंतजार के बाद पांचवी सूची जारी कर दी।

भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को लंबे इंतजार के बाद पांचवी सूची जारी कर दी। सूची जारी होते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा पर तंज कसा है कि उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी की पांचवी सूची ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा नेतृत्वहीन होने के साथ ही दिशाहीन भी हो चुकी है। पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, बल्कि हार का ठीकरा फोड़ने के लिए कुछ पुराने और नए नाम सामने कर दिए हैं। अब न भाजपा के पास मुख्यमंत्री का चेहरा है और ना ही विधायकों का चेहरा। जनता के सामने 18 साल का कुशासन है।

Tags

Next Story