MP BJP : डेनमार्क के प्रतिनिधिमंडल ने देखा भाजपा प्रदेश कार्यालय,मीडिया सेंटर

MP BJP : डेनमार्क के प्रतिनिधिमंडल ने देखा भाजपा प्रदेश कार्यालय,मीडिया सेंटर
X
डेनमार्क के दूतावास के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय और मीडिया सेंटर का दौरा किया।

भोपाल। डेनमार्क के दूतावास के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय और मीडिया सेंटर का दौरा किया। प्रदेश कार्यालय एवं मीडिया सेंटर में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विजार्क कोफोड, श्वेट्ज एवं ओले ने पार्टी के विदेश विभाग के प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल, सह संयोजक डॉ. सुधांशु गुप्ता एवं सदस्य डॉ. राहुल जैन के साथ प्रदेश कार्यालय का भ्रमण किया और पदाधिकारियों से पार्टी की कार्यप्रणाली को समझा। डॉ. गुप्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान पार्टी का विजन, मिशन, संगठन की कार्यप्रणाली, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनाव संबंधी गतिविधियों को जाना।

इनसे की मुलाकात

प्रदेश कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा, पार्टी के चुनाव आयोग एवं समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस.एस. उप्पल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा से भेंट की। वहीं, प्रदेश मीडिया सेंटर में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य पार्टी की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी क्षमा त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव, मीडिया पैनालिस्ट शिवम शुक्ला, गुंजन चौकसे, सत्येन्द्र जैन से मिले और पार्टी के मीडिया सेंटर की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना।

Tags

Next Story