MP BJP : विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का प्रतिकार करेगा महिला मोर्चा: भगवानदास सबनानी

MP BJP : विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता का प्रतिकार करेगा महिला मोर्चा: भगवानदास सबनानी
X
भाजपा के नेताओं पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों और महिला विरोधी मानसिकता का महिला मोर्चा प्रदेश भर में प्रतिकार करेगा।

भोपाल। भाजपा के नेताओं पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही अमर्यादित टिप्पणियों और महिला विरोधी मानसिकता का महिला मोर्चा प्रदेश भर में प्रतिकार करेगा। हमें सोशल मीडिया के माध्यम से तथ्यों के साथ विपक्ष की अमर्यादित टिप्पणी का जवाब देना है। इसके लिए पूरी योजना के साथ मोर्चा जमीन पर उतरेगा। साथ ही महिला मोर्चा केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीति के साथ विकास कार्यों को जनता में लेकर जाएं। यह बात पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने शनिवार को महिला मोर्चा सोशल मीडिया की कार्यशाला में कही। कार्यशाला में सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा ने संगठन एप, सरल एप और नमो एप के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।

सोशल मीडिया का महत्व बताया

द्वितीय सत्र में चुनाव व्यवस्था समिति के सह प्रमुख डॉ. प्रदीप त्रिपाठी ने चुनाव प्रबंधन में सोशल मीडिया की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। मोर्चा की सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुचित्रा कक्कड़ ने सोशल मीडिया का महत्व और सोशल मीडिया पर कार्य करने के संदर्भ में विस्तार से बताया। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने कार्यशाला में मोर्चा के आगामी कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को तथ्यों के साथ जवाब दें। कार्यशाला का संचालन शवानी अड़सड़पूरकर एवं आभार सह प्रभारी कविता डाबी ने माना। कार्यशाला को मोर्चा की प्रदेश महामंत्री माया पटेल, पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा ने संबोधित किया। कार्यशाला में वरिष्ठ नेत्री शशि सिन्हो, कार्यालय मंत्री श्वेता त्यागी, कार्यालय सह मंत्री अजोध्या गोदारा सहित मोर्चा की प्रदेश की सोशल मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी उपस्थित रहीं।

Tags

Next Story