MP : बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती हादसे के शिकार, यूनिक हॉस्पिटल में होगा ऑपरेशन

इंदौर। मध्यप्रदेश में उपचुनाव नजदीक हैं। सभी पार्टियों के नेता ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाने की जुगत में भिड़ गये हैं। इसी बीच में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती एक हादसे के शिकार हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट आई है। हादसे के बाद जिराती को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है।
यह घटना कल देर रात मांडव की है जहां सीढ़ियों से गिरने के कारण भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती घायल हो गये हैं। जीतू जिराती को यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इंदौर के यूनिक हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन होगा।
बता दें भाजपा ने जीतू जिराती को हटपीपलिया उपचुनाव का प्रभारी बनाया है। जीतू जिराती भाजपा का बड़ा चेहरा हैं और मालवा निमाड़ की सियासत में अहम रोल अदा कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS