MP BJP : मतदान से पहले बीजेपी का एक्शन, 35 नेता पार्टी से निष्कासित

MP BJP : नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद मध्य प्रदेश बीजेपी ने पार्टी के बागी नेताओं के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। भाजपा ने 35 नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। ये सभी निर्दलीय और अन्य दलों से चुनाव लड़ रहे थे।
मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देश पर महामंत्री भगवान दास सबनानी ने निष्कासन संबंधी यह आदेश जारी किया है। निष्कासित किए गए नेताओं की सूची में भाजपा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह चौहान, मांधाता में शिवेंद्र तोमर, छिंदवाड़ा-सौंसर में प्रदीप ठाकरे का नाम भी शामिल है। इसके अलावा पूर्व विधायक रुस्तम सिंह शामिल है।
विधानसभा चुनाव-2023 में उपरोक्त कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य किया एवं चुनाव लड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) November 4, 2023
अतः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp द्वारा उपरोक्त कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आगामी 6 वर्ष के लिए… pic.twitter.com/G14bwSesAM
ये नेता हुए निष्कासित
बिहारी सिंह सोलंकी- श्योपुर
रुस्तम सिंह- मुरैना
राकेश सिंह गुर्जर- मुरैना
मुन्ना सिंह भदोरिया- अटेर
रसाल सिंह- लहार
ममता मीणा- चाचौड़ा
केके श्रीवास्तव, टीकमगढ़
घासीराम पटेल- राजनगर
करन लोधी- मलहरा
नंद राम कुशवाह- निवाड़ी
शिवचरण पटेल- दमोह
अनिता बागरी- गुनौर
सुभाष शर्मा डाली- चित्रकूट
रत्नाकर चतुर्वेदी- सतना
रानी बागरी- रैगांव
केदारनाथ शुक्ला- सीधी
चंद्रप्रताप विश्वकर्मा- सिंगरौली
फूलवती- जयसिंहनगर
छोटे सिंह- अनूपपुर
ज्योति दीक्षित- मुड़वारा
गीता सिंह- बड़वारा
संतोष शुक्ला- मुड़वारा
प्रदीप ठाकरे- सौंसर
भगवती चौरे- होशंगाबाद
सुरेंद्र जैन- हरदा
शिवेंद्र तोमर- मंधाता
रतिलाल चिल्हात्रे- नेपानगर
हर्षवर्धन सिंह चौहान- बुरहानपुर
सुरेंद्र ठकराल- अलीराजपुर
माधव सिंह डाबर- जोबट
राजेंद्र चौधरी- देपालपुर
संतोष जोशी- सुसनेर
प्रताप आर्य- महिदपुर
कुलदीप बना- बड़नगर
सुराना बाई- जावद
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS