MP EDUCATION BOARD; छात्रों के लिए जरुरी खबर ! माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं के परीक्षा पैटर्न में किए बदलाव

भोपाल : 10वीं-12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके अनुसार सत्र 2023 -2024 के परीक्षा के पैटर्न में बदलो लिए गए है। बात दें कि पहले परीक्षा में प्रशनों में विकल्प दिया जाता था। लेकिन अब इसे बदला कर तर्क आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। मप्र बोर्ड का मानना है कि लंबे समय से एक ही पैटर्न की वजह से छात्रों का ज्ञान बस किताब तक ही रहता है। जिसको देखते हुए विभाग ने सोचा है कि विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ने और परखा जा सके इसके लिए परीक्षा पैटर्न बदलाव किया जा रहा है।
जानें कैसा रहेगा इस बार का परीक्षा पैटर्न
बता दें कि अभी तक परीक्षा में बहु विकल्प वाले प्रश्न पूछे जाते थे, लेकिन अब रिक्त स्थान, सत्य-असत्य और एक वाक्य वाले अति लघुउत्तरीय प्रश्नों को शामिल किया है। साथ ही लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही इस बार पांच और छह अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। इनकी जगह तीन से चार अंक प्रश्न शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की बड़ी पहल
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा नौवीं से बारहवीं तक के विषय पर परीक्षा पैटर्न को तैयार कर अंक प्रणाली जारी कर दी गई है। नए पैटर्न के आधार पर ही 2023-24 की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र का निर्माण किया जा रहा है। जल्द इसे जारी किया जाएगा। बात दें कि पहले विषयवार चैप्टरों के अनुसार अंक योजना निर्धारित थी। इसमें बता दिया जाता था कि किस सब्जेक्ट के कौन से चैप्टर से कितने अंक के प्रश्र पूछे जाएंगे। इससे विद्यार्थी बस इतने ही चैप्टर पढ़ते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। इस बार सभी विषयों में चैप्टरों का समूह तैयार कर अंकों का विभाजन किया गया है। ताकि छात्र पूरी किताब को पढ़े और इसे समझे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS