MP Breaking : पूर्व वित्तमंत्री तरूण भनोत की तबीयत बिगड़ी, 6 सितंबर को आई थी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट

MP Breaking : पूर्व वित्तमंत्री तरूण भनोत की तबीयत बिगड़ी, 6 सितंबर को आई थी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट
X
तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पढ़िए पूरी खबर-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री और जबलपुर के कांग्रेस विधायक तरुण भनोत के तबीयत बिगड़ने की खबर है। उन्हें जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि गत 06 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सिटी अस्पताल में उनका इलाज हुआ। दो दिन पहले अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचने के बाद फिर तबीयत बिगड़ गई है।

Tags

Next Story