MP : दूसरी शादी के लिए सज रही थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर में घुसकर उतारा मौत के घाट

रतलाम। ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई एक दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने दुल्हन को बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और भाग निकला। सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
यह घटना जावरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला है। जो शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया था। वर पक्ष नागदा का बताया जा रहा है। दुल्हन शादी के लिए तैयार होने अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर गई थी। पुलिस के अनुसार ब्यूटी पार्लर में अज्ञात लड़का आया जिसने पहले बाहर से फोन लगाया और उसके बाद ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से सभी चौक गए है।
इस घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि सोनू की कुछ साल पहले उज्जैन निवासी युवक से शादी हुई थी। कुछ कारणों से रिश्ता टूट गया और तलाक हो गया था। अब यह दूसरी शादी नागदा के जैन समाज के युवक से कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि युवती और आरोपी के बीच पहले से पहचान थी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग भी था। युवती की शादी कहीं और तय होने से युवक नाराज हो गया होगा और उसने युवती की हत्या कर दी। हालांकि, यह सिर्फ प्रारंभिक अनुमान है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS