MP By-ELECTION : भाजपा का बहुमत पर कब्जा, कांग्रेस को मिली अब तक मात्र एक सीट

MP By-ELECTION : भाजपा का बहुमत पर कब्जा, कांग्रेस को मिली अब तक मात्र एक सीट
X
भाजपा को बढ़त जारी है, जो 10 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। मध्यप्रदेश में हुए 28 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के लिए नतीजे आना शुरू हो गए हैं। भाजपा को बढ़त जारी है, जो 10 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है वहीं, कांग्रेस को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। फिलहाल बाकी सीटों के नतीजे आना बाकी है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनी रहेगी।

गौरतलब है कि मार्च महीने में ज्योतिरादित्य सिंधिया 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, उसके बाद तीन और विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। वहीं तीन मौजूदा विधायकों के निधन से तीन सीटें खाली हुई थीं।

भाजपा के 6 मंत्री अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, बमोरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, सांची से प्रभुराम चौधरी, ग्वालियर से प्रद्यु्म्न सिंह तोमर और सुवासरा से हरदीप सिंह डंग जीत गए हैं। भांडेर से भाजपा की रक्षा संत राम सिरोनिया ने महज 136 वोट से कांग्रेस के फूलसिंह बरैया को हराया है। मांधाता से भाजपा के नारायण पटेल ने जीत दर्ज की है। इधर, कांग्रेस ने ब्यावरा में अपना खाता खोला। यहां से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी ने भाजपा के नारायण सिंह पंवार को 12102 वोटों से हराया है।

Tags

Next Story