MP By Election : कांग्रेस प्रत्याशी की डायरी पुलिस ने की ज़ब्त...गोलीबारी में गिरफ्तार आरोपियों से हथियार भी बरामद

MP By Election : कांग्रेस प्रत्याशी की डायरी पुलिस ने की ज़ब्त...गोलीबारी में गिरफ्तार आरोपियों से हथियार भी बरामद
X
मध्यप्रदेश के 28 विधानसभा सीटों पर जारी उपचुनाव के दौरान पूरे प्रदेश सभी जिलों से कई तरह की सूचनाएं पहुंच रही हैं कहीं भाजपा जिला अध्यक्ष पर एफआईआर की खबर है तो कहीं पर मीडिया कवरेज को रोक लगा दिया गया है। पढ़िए पूरे प्रदेश के अपडेट्स -
  • ग्वालियर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच बहस हुई। यहां माल रोड स्थित मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वोट डालने पहुंचे थे। तभी कांग्रेस प्रत्याशी सतीश सिकरवार भी पहुंच गए।
  • गुना में बीजेपी जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिकरवार समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज। बमोरी विधानसभा में मतदाता नहीं होने के बावजूद भी घूम रहे थे।
  • मुरैना जिले की जौरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय की डायरी पुलिस ने जब्त की है। आरोप है कि डायरी में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं से लाखों रुपए लेन-देन का हिसाब है। पुलिस ने डायरी अलापुर गांव में स्थित एक मकान से जब्त की। पुलिस को देख लोग भागने लगे। SP अनुराग सुजानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
  • सांवेर में इंडेक्स कालेज स्थित मतदान केंद्र पर एक फर्जी मतदाता पकड़ा गया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू की अधिकारियों से बहस हुई। मीडिया कवरेज पर रोक लगाई।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से वोटिंग की अपील करते हुए कहा, "वोटिंग से लोकतंत्र मजबूत होता है। आपकी उम्मीदें पूरी करने वाली सरकार चुनने के लिए आप सभी को वोट जरूर डालना चाहिए। घरों से निकलिए और वोटिंग कीजिए। हमें मिलकर मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाना है।
  • सांवेर की तलावली चांदा बूथ पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। कांग्रेसियों का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकर्ता मतदाताओं पर उनके पक्ष में वोट करने के लिए दबाव बना रहे हैं।
  • डबरा में एक पोलिंग केंद्र पर करीब पौन घंटे तक मशीन खराब रही। इसके चलते देर से वोटिंग शुरू हुई।​​​​​​
  • मुरैना के सुमावली सीट के जतावर पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई। मतदान रोका गया। एक युवक को गोली लगी। मामले में 4 लोग गिरफ्तार हो गए हैं। इनसे हथियार भी बरामद भी किया है।
  • केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को उपचुनावों में कांग्रेस की हार की भूमिका बनाना शुरू कर दिया है।

Tags

Next Story