MP By Election : कांग्रेस पर बरसे वीडी शर्मा, ऐसे लगाई आरोपों की झड़ी

MP By Election : कांग्रेस पर बरसे वीडी शर्मा, ऐसे लगाई आरोपों की झड़ी
X
युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया संबोधित। पढ़िए पूरी खबर-

अशोक नगर। 15 साल पहले कांग्रेस के बंटाधार मुख्यमंत्री ने प्रदेश का बंटाधार कर दिया था। जहां सड़क, बिजली, पानी को जनता तरस रही थी। ऐसे प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम 15 सालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया और मध्य प्रदेश को विकासशील प्रदेश के साथ ही स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाया। लेकिन पिछले 15 माह में मुख्यमंत्री कमलनाथ बंटाधार मुख्यमंत्री के इशारों पर चलकर प्रदेश का बंटाधार कर रहे थे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने स्थानीय नमन गार्डन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

श्री शर्मा यहां भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी मौजूद थे। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता से झूठ वादे करके प्रवेश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर कांग्रेस सत्ता में आई और कमलनाथ मुख्यमंत्री बने और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने की बजाय बल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना डाला। जहां बंटाधार मुख्यमंत्री के इशारे पर ट्रांसफर उद्योग चलने लगा पिछले 15 सालों में शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया गया। किसानों, युवाओं, हर वर्ग के लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए तो ऐसे में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके विधायकों द्वारा जब मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास विकास के लिए योजनाएं लेकर जाया जाता तो उनके पास विधायकों से मिलने समय नहीं रहता विकास कार्यों के लिए पैसा ना होने का रोना रोया जाता। इस पर विधायकों द्वारा अपने पद से इस्तीफा देकर भाजपा की सरकार बनाई गई और शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बने श्री सिंधिया द्वारा प्रदेश को बर्बाद होने से बचाया गया और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए हमें भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्राण पर से जुटना है।

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वह शक्ति है जो सफलता दिलाने का माद्दा रखती है। उपस्थित युवा संकल्प लें कि आने वाली 3 तारीख को प्राण पन से जुटकर पार्टी को सफलता दिलाना है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के संकल्प पत्र में अशोकनगर विधानसभा के विकास के लिए जो-जो संकल्प दिया है, उसे पूरा किया जाएगा। आप मुझे क्षेत्र के विकास करने के लिए मौका और आशीर्वाद दें। अगर आने वाले 3 सालों में संकल्प पत्र के अनुसार विकास नहीं कर पाया तो जीवन भर चुनाव नहीं लड़ूंगा। इस दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंद्र लोधी ने भी युवाओं को संबोधित किया।

संकल्प पत्र का किया विमोचन

प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बनाए गए संकल्प पत्र का मंच पर विमोचन किया गया और लोगों को बताया गया कि इस संकल्प पत्र में जो वादे किए जा रहे हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। भाजपा द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणा को संकल्प पत्र में शामिल किया जाकर संकल्प पत्र के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया।

Tags

Next Story