एमपी में झांझ-मंजीरा बजा रहे हैं विकास उपाध्याय, पार्टी ने दी है उपचुनाव की जिम्मेदारी

मुरैना। छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के विधायक विकास उपाध्याय इन दिनों मध्यप्रदेश प्रवास पर हैं। मध्यप्रदेश में होने जा रहे 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने विकास उपाध्याय को ऑब्ज़र्वर बनाया है। इसी जिम्मेदारी के तहत वे इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं।
शनिवार को विकास उपाध्याय सुमावली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। कई जनसभाएं की। इसी दौरान वह सिकरौदा ग्राम पंचायत भी पहुंचे। सिकरौदा में उसी समय सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा था।
विकास उपाध्याय धर्म-अध्यात्म में रूचि तो रखते ही हैं और आम लोगों के बीच बैठकर उनसे चर्चा करना उनकी बातें सुनना विकास उपाध्याय के स्वभाव में है। यही कारण है कि सुंदरकांड पाठ का कार्यक्रम देख वे खुद को नहीं रोक पाए और कार्यक्रम में शामिल हो गए।
छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बकायदा झांझ-मंजीरे के साथ संगत की। जब वे ग्रामीणों की टोली के साथ झांझ-मंजीरा तालपूर्वक बजा रहे थे, तो उनकी तल्लीनता देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि वह विधायक और संसदीय सचिव जैसे माननीय पद पर आसीन व्यक्ति हैं। देखें वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS