MP Cabinet Meeting Today : जनहानि होने पर मिलेंगे 8 लाख रुपए, शिवराज सरकार ने लिया बड़ा फैसला

भोपाल। मध्यप्रदेश में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए है। अब सरकार ने जंगली जानवरों से होने वाली जनहानि पर अनुग्रह राशि 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी है। दमोह जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की भी मंजूरी मिल गई है इसके लिए 266.78 करोड़ रुपए इस बैठक में स्वीकृत किये है। बनने जा रहें इस मेडिकल कॉलेज में MBBS की 100 सीटें होंगी।
कैबिनेट मीटिंग में लिए ये अहम फैसले
बैठक के बाद गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया, मध्यप्रदेश के साहित्यकारों और कलाकारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाई जा रही है। इसके लिए कैबिनेट ने कलाकार कल्याण कोष को संशोधित कर मध्यप्रदेश कलाकार कल्याण कोष नियम, 2023 जारी करने की स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के कल्याण और उनकी बेहतरी के लिए संकल्पित भाव से निरंतर प्रयासरत है। इसी प्रतिबद्धता को विस्तार देते हुए प्रदेश में अब स्टार्ट अप नीति के तहत अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उद्यमियों को भी महिलाओं के समान सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS