MP : संघ कार्यकर्ताओं के दायित्वों में बदलाव, संघचालक ने जारी की लिस्ट

भोपाल। आरएसएस के मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ताओं के दायित्व में परिवर्तन किया है। 7 अगस्त को प्रचारक योजना बैठक तथा 9 अगस्त 2020 को प्रांत टोली बैठक हुई। भोपाल में प्रांत संघचालक ने कार्यकर्ताओं के दायित्व में कुछ परिवर्तन किए गए हैं।
सुरेश जैन- समिधा कार्यालय प्रमुख एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य से क्षेत्र सह व्यवस्था प्रमुख।
हेमंत सेठिया- प्रांत शारीरिक प्रमुख व राजगढ़ विभाग कार्यवाह से मध्य भारत प्रांत सहकार्यवाह।
विक्रम सिंह- भोपाल विभाग कार्यवाह के साथ साथ मध्य भारत प्रांत शारीरिक प्रमुख।
धनराज- भोजपुर जिला प्रचारक से प्रांत सह घोष प्रमुख केंद्र ग्वालियर।
मुकेश दीक्षित- दतिया जिला प्रचारक से प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं समिधा कार्यालय प्रमुख।
जीतेंद्र राठौर- प्रांत धर्म जागरण प्रमुख।
ओम प्रकाश सिसोदिया- प्रान्त प्रचार प्रमुख केंद्र विदिशा से भोपाल।
कृपाण सिंह- शालेय कार्य प्रमुख केंद्र ग्वालियर से विदिशा।
सुरेंद्र सिंह- नर्मदा पुर विभाग से मुरैना विभाग प्रचारक।
शिव शंकर सिंह- प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख से अब नर्मदा पुर विभाग प्रचारक।
मनीष उपाध्याय- अब मध्य प्रदेश हिंदू जागरण मंच का कार्य देखेंगे।
राजेश भार्गव- संभाग संगठन मंत्री हिंदू जागरण मंच भोपाल की अब मालवा प्रांत में योजना होगी।
बता दें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत अयोध्या में राममंदिर भूमिपूजन के बाद भोपाल पहुंचे हैं। वे मध्य व मालवा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS