MP CM Rise School : बच्चों को गायत्री मंत्र का पाठ करने पर प्रिंसिपल ने लगाई डाट, सीएम राईज स्कूल का वीडियो वॉयरल

MP CM Rise School : बच्चों को गायत्री मंत्र का पाठ करने पर प्रिंसिपल ने लगाई डाट, सीएम राईज स्कूल का वीडियो वॉयरल
X
MP CM Rise School : राजगढ़। मध्यप्रदेश में एक सीएम राइज स्कूल में गायत्री मंत्र का पाठ करने पर बच्चों को डाट लगाने की घटना का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि सीएम राइज स्कूल में प्रिंसिपल ने बच्चों को गायत्री मंत्र का पाठ करने से रोका है।

MP CM Rise School : राजगढ़। मध्यप्रदेश में एक सीएम राइज स्कूल में गायत्री मंत्र (gaytri mantra) का पाठ (lesson) करने पर बच्चों (children) को डाट (scold) लगाने की घटना का वीडियो (video) सामने आया है। आरोप है कि सीएम राइज स्कूल में प्रिंसिपल ने बच्चों को गायत्री मंत्र का पाठ करने से रोका है। बच्चों के साथ हुए इस दुव्यवहार की घटना की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। इस पर अब बीईओ की जांच कराने का आश्वासन दिया गया है।

मामला है राजगढ़ के ब्यावरा में संचालित सीएम राइज स्कूल का। जहां कुछ बच्चे पंक्ति में खडे हो कर गायत्री मंत्र का पाठ कर रहे थे तभी स्कूल का प्रिंसिपल वहां पहुंचता है और बच्चों को डाट लगाते हुए मंत्रों को पढ़ने से मना करता है। इस घटना का एक कथित वीडियो भी वॉयरल हो रहा है। प्रदेश के अलग अलग स्कूलों में मासूमों के साथ हो रही इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

मासूमों को जबरन नमाज पढ़ाने की भी खबरें

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों द्वारा बताया गया कि स्कूल में गायत्री मंत्र का पाठ हमेशा होता है। प्रार्थना के बाद सभी बच्चे गायत्री मंत्र का भी पाठ करते हैं। बुधवार को भी बच्चे ऐसा ही कर रहे थे तभी स्कूल के प्रिंसिपल दुष्यंत राणा ने बच्चों को डांटा। दुष्यंत पर यह भी आरोप है कि उन्होंने ऐसा इस लिए किया कि एक मुस्लिम शिक्षका ने उन्हें ऐसा करने को कहा था।

प्रिंसिपल के इस रवैये को देखते हुए स्कूल के ही एक शिक्षक ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो को लेकर भी प्रिंसपल शिक्षक के साथ वाद विवाद करने लगा। सीएम राईज स्कूल से खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि स्कूल में पढ़ाने वाली एक मुस्लिम शिक्षका मासूमों को कक्षा में पढ़ाई के दौरान नमाज भी पढ़ाती है। शिक्षिका का नाम माजिदा सिद्दीकी बताया जा रहा है। उस पर मासूमों को जबरन नमाज पढ़ाने का आरोप है।


Tags

Next Story