MP Congress Candidates List 2023: कमलनाथ के साथ कई विधायकों पर ​पार्टी ने जताया भरोसा,2 केंद्रीय मंत्रियों के सामने चेहरा नहीं दे पाई कांग्रेस

MP Congress Candidates List 2023: कमलनाथ के साथ कई विधायकों पर ​पार्टी ने जताया भरोसा,2 केंद्रीय मंत्रियों के सामने चेहरा नहीं दे पाई कांग्रेस
X
सूची में 39 ओबीसी, एससी के 22, एसटी के 30 कैंडिडेट बनाए गए है। कांग्रेस ने 65 टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को दिए है

भोपाल। लंबे समय से बैठक करने के बाद आज कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। 144 नामों की सूची जारी होने के बाद उम्मीदवार बनाए गए प्रत्याशियों ने जहां पार्टी को धन्यवाद दिया वहीं इस बार टिकट मिलने की उम्मीद पाले लोगों को टिकट नहीं मिलने से दुखी होना पड़ा।

केंद्रीय मंत्रियों के सामने चेहरा नहीं दे पाई कांग्रेस

144 नामों की सूची में बीजेपी ने जिन सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों को उतारा है उन 2 सीटों पर कांग्रेस ने फिरहाल टिकट होल्ड किया है। आप को बता दें कि इस बार बीजेपी ने अपने केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारा है।

कांग्रेस अभी फैसला नहीं ले पाई

भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को विधानसभा प्रत्याशी बनाया है। केंद्रीय मंत्रियों में नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हैं। नरसिं​हपुर से प्रहलाद सिंह पटेल, दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर और निवास (अजजा) से फग्गन सिंह कुलस्ते को टिकट दिया है जबकि 2 सीटों पर कांग्रेस अभी फैसला नहीं ले पाई है। जब की नरसिं​हपुर से प्रहलाद सिंह पटेल के सामने लाखन सिंह पटेल को कांग्रेस ने उतारा हैं.

19 महिलाओं को टिकट दिए

एमपी में बीजेपी ने 136 में से 17 महिलाओं को टिकट दिए हैं वहीं कांग्रेस ने 144 में से 19 महिलाओं को टिकट दिए है। 96 विधायकों में से 69 को टिकट मिला है।

कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया। कटंगी विधायक टामलाल सहारे और गुनौर विधायक शिवदयाल बागरी का टिकट कट गया है। टामलाल सहारे ने पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। उनकी जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को टिकट दिया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का टिकट काटा

गोटेगांव से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का भी टिकट काटा गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने विक्रम मस्ताल को टिकट दिया है।

कैलाश विजयवर्गीय के सामने संजय शुक्ला

बुधनी के रहने वाले टीवी सीरियल विक्रम मस्ताल एक्टर हैं। कैलाश विजयवर्गीय के सामने कांग्रेस ने संजय शुक्ला को टिकट दिया है। कांग्रेस ने शिवपुरी जिले में बड़ा बदलाव किया है। पिछोर से 5 बार के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी से प्रत्याशी बनाया है। जबकि पिछोर सीट पर शैलेंद्र सिंह प्रत्याशी बनाए गए है।

विश्वास सारंग के सामने मनोज शुक्ला

भोपाल में विश्वास सारंग के सामने मनोज शुक्ला को उतारा गया है। खरगोन जिले की भगवानपुरा सीट से निर्दलीय विधायक केदार डाबर को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

19 महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया

सूची में 39 ओबीसी, एससी के 22, एसटी के 30 कैंडिडेट बनाए गए है। कांग्रेस ने 65 टिकट 50 साल से कम उम्र के लोगों को दिए है कांग्रेस ने 19 महिलाओं को भी प्रत्याशी बनाया हैं। 6 अल्पसंख्यक वर्ग के नेता, 5 जैन और 1 मुस्लिम को भी टिकट दिया है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने अवधेश नायक

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने अवधेश नायक को चुनाव मैदान में उतारा गया है। अवधेश नायक भाजपा सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रहे हैं। सिंधिया के साथ बीजेपी में गए और फिर वापस कांग्रेस में लौटे बैजनाथ यादव को कोलारस से टिकट दिया ।

परिवहन मंत्री के ख़िलाफ़ नीरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया

सुरखी से परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के ख़िलाफ़ जनपद अध्यक्ष नीरज शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। नरयावली से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी पर दांव लगाया गया है। कांग्रेस ने हारे हुए नेताओं को भी टिकट दिए है।

विजयपुर पूर्व विधायक रामनिवास रावत, जौरा में उपचुनाव हारे पंकज उपाध्याय, अटेर में पूर्व विधायक हेमंत कटारे, मेहगांव में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया को प्रत्याशी बनाया। गुना की बमोरी सीट पर पूर्व मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल के बेटे ऋषि अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया… कन्हैया लाल पिछला चुनाव भाजपा के महेन्द्र सिंह सिसोदिया से हार गए थे। मुंगावली सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक रहे स्व. राव देशराज सिंह यादव के बेटे राव यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया

कांग्रेस ने बसपा से चुनाव लड़े नेताओं को भी प्रत्याशी बनाया

ग्वालियर ग्रामीण सीट पर बहुजन समाज पार्टी से पिछला चुनाव लड़े साहब सिंह गुर्जर, भांडेर में पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया, पोहरी सीट पर पिछला उपचुनाव लड़े कैलाश कुशवाह, शिवपुरी जिले की पिछोर सीट पर केपी सिंह की जगह शैलेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया… शैलेंद्र के पिता भानु प्रताप सिंह पहले विधायक रह चुके हैं, वर्तमान में शैलेंद्र सिंह नगर पालिका अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस ने 5 सीटों पर किया बदलाव

कटंगी से टामलाल सहारे की जगह पूर्व सांसद बोध सिंह भगत, गोटेगांव में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की जगह शेखर चौधरी, गुनौर से विधायक शिवदयाल बागरी की जगह जीवन लाल सिद्धार्थ, भगवानपुरा में निर्दलीय विधायक केदार डाबर और झाबुआ में वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया की जगह बेटे विक्रांत भूरिया को उम्मीदवार बनाया।

Tags

Next Story