मप्र कांग्रेस का दावा- सांसद प्रज्ञा के बंगले और उन पर शूर्पणखा की प्रेत बाधा, इसलिए हम कर रहे झाड़-फूंक

मप्र कांग्रेस का दावा- सांसद प्रज्ञा के बंगले और उन पर शूर्पणखा की प्रेत बाधा, इसलिए हम कर रहे झाड़-फूंक
X
कांग्रेस नेताओं पर बयान देकर हमला बोलने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सांसद के बंगले के बाहर सड़क पर बैठकर झाड-फूंक और पूजा-पाठ करके साध्वी में प्रवेश कर गई शूर्पणखा की आत्मा को बाहर निकालने की प्रार्थना की।

भोपाल। कांग्रेस नेताओं पर बयान देकर हमला बोलने वाली भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसियों ने अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सांसद के बंगले के बाहर सड़क पर बैठकर झाड-फूंक और पूजा-पाठ करके साध्वी में प्रवेश कर गई शूर्पणखा की आत्मा को बाहर निकालने की प्रार्थना की। कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुड्डू चौहान ने बताया कि उन्होंने साध्वी की कुंडली ज्योतिचार्य को दिखाई थी, पंडितों का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर के शरीर में शूर्पणखा की आत्मा प्रवेश कर गई है, जो उनसे ऊंट पटांग बयान दिला रही है। इसलिए झाड-फूंक और पूजा करके भगवान से प्रार्थना की है कि वे जल्दी स्वस्थ होकर शूर्पणखा आत्मा के साए से मुक्त हो और उन्हें सद्बृद्धि मिले। बता दें कि शुक्रवार दोपहर पूर्व पार्षद योगेंद्र सिंह गुड्डू चौहान, संतोष कसाना, मोनू सक्सेना, बृजेंद्र शुक्ला, राज सिंह, वहीद लश्करी, आशीष श्रीवास्तव, राहुल भारती, सीएम सिंह आदि कांग्रेसी सांसद के 74 बंगले पर पहुंचे। प्रदर्शन होने के चलते पुलिस पहले से तैनात थी। पुलिस ने कांग्रेसियों को बंगले में जाने से रोक दिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठकर पूजा-पाठ करना शुरू कर दी। वे प्रेत आत्मा भाग जा, प्रज्ञा ठाकुर को छोड़ दे जैसी नारेबाजी भी कर रहे थे। इससे पहले भी कांग्रेसियों ने सांसद के फोटो पर मां नर्मदा का जल छिड़कर शुद्धिकरण किया था। वहीं उनकी सद्बुद्धि के लिए मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ भी किया था। जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संतोष कसाना ने बताया कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर लगातार कांग्रेस नेताओं पर अनरगल बयानबाजी कर रही है। साध्वी को शूर्पणखा की आत्म से मुक्ति दिलाने की झांड-फूंक कर उनके स्टॉफ को नींबू और मिर्ची भी सौंपी। जिससे उन पर भूत-प्रेत का साया नहीं पड़े। बता दें कि भोपाल सांसद ठाकुर ने कुछ दिन से कांग्रेसियों पर लगातार हमले बोल रही हैं। दशहरा उत्सव के बाद उन्होंने शरद पूर्णिमा के अवसर पर गणेश चौक टीलारामपुरा पर महाआरती के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और विधायक पीसी शर्मा को निशाने पर लिया था। इन बयानों को लेकर कांग्रेसी भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

Tags

Next Story