MP Election 2023 : कांग्रेस के निशाने पर प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी, दिया सूची बनाने का आदेश

MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही कांग्रेस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेशभर के जिलाअध्यक्षों को एक आदेश जारी किया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अब ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों की सूची तैयार करने जा रही है जो बीजेपी नेता के सगे संबंधी है। और उनका झूकाब बीजेपी की ओर है।
कांग्रेस का मनना है कि सूची तैयार कर निर्वाचन आयोग को चुनाव से पहले ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों को हटाने की मांग की जाएर्गी ताकि चुनाव प्रभावित नही हो। आपको बता दें कि कांग्रेस ने अब प्रदेश के अधिकारी और कर्मचारियों को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस कलेक्टर , पुलिस अधिक्षक, अपर कलेक्टर, तहसीलदार समेत कई अधिकारियों की सूची तैयार करेगी।
कांग्रेस को मिली शिकायत
कांग्रेस को ऐसे अधिकारी और कर्मचारियों की शिकायत मिली है जो बीजेपी के पक्ष में काम कर रहे है। यह कहना प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर का है। उनका कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।
प्रदेश में कुछ ऐसे कलेक्टर भी है जो खुले तौर पर बीजेपी के पक्ष में बात कर रहे है। उन्होने बताया की प्रदेश की सभी जिला ईकाइयों और विधायकों को कहा गया है कि ऐसे अधिकारी और कर्मरचारियों की सूची तैयार करे। आपको बता दें कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने विधानसभा में अधिकारियों द्वारा प्रोटाकाल का पालन नहीं करने का आरोप लगाया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS