MP के कांग्रेस नेता सड़क हादसे में घायल, इंदौर के पास गड्ढे में जा गिरी कार

X
By - Vinod Dongre |30 March 2021 10:17 PM IST
मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस नेता सदाशिव यादव (Sadashiv Yadav) के दुर्घटना में घायल होने की खबर है। उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर-
इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhyapradesh Congress) के नेता और इंदौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव आज एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
घटना के संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना आज शाम की है। वे कार (Car) में सवार होकर इंदौर (Inodre) से पिवडाय की ओर जा रहे थे। वे रास्ते में ही थे कि उनकी कार एक गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में सदाशिव यादव घायल हो गए हैं। उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती कराया गया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS