MP Congress Screening Committee : अरूण यादव, सुरेश पचौरी और अजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

MP Congress Screening Committee : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तीन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में कांग्रेस नेता अरूण यादव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया को नियुक्त किया है। कांग्रेस ने तीनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि इससे पहले चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने जिला स्तर पर चुनाव अभियान समिति के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। जारी सूची के अनुसार संजय दुबे को समिति का प्रदेश प्रभारी बनाया है। वही विनोद इरपाचे को कार्यालय प्रभारी बनाया है। दोनों सभी जिला अध्यक्षों से फीडबैक लेने का काम करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS