MP CRIME : भाजपा कार्यकर्ता की पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई जारी

MP CRIME : भाजपा कार्यकर्ता की पीटने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई जारी
X
MP CRIME : नागदा। मध्यप्रदेश के घोषित हुए जिल नागदा के महिदपुर में भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये। एक कार्यकर्ता को 2 से ज्यादा की संख्या में कार्यकर्ता बीच बाजार में चप्प्ल और डंडे से पीटते वॉयरल वीडियो में दिख रहे हैं।

MP CRIME : नागदा। मध्यप्रदेश के घोषित हुए जिल नागदा (Nagda) के महिदपुर (Mahidpur) में भाजपा (Bjp) कार्यकर्ता (Member) को पीटने (Fight) वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। एक कार्यकर्ता को 2 से ज्यादा की संख्या में अन्य आरोपी कार्यकर्ताओं ने बीच बाजार में चप्प्ल और डंडे से पीटा था। जिसका वॉयरल वीडियो चर्चा में आ गया था।

बताया जा रहा है कि जनमोर्चा विधानसभा अध्यक्ष पल्लव पोरवाल को दो भाजपा कार्यकर्ता जीवन सिंह व जितेंद्र सिंह ने थाना महिदपूर रोड क्षेत्र में बीच बाजार चप्पल और पाइप से पीटा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

आरोपियाें की तलाश

पिटाई का ये वीडियो बुधवार शाम 06 बजे के आस पास का बताया गया। पूरे मामले में महिदपूर रोड थाना प्रभारी मनीष दुबे ने एक्शन लेते हुए तत्काल दोनों कार्यकर्ता पर प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी। अब ये आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें वीडियो में कार्यकर्ता पीड़ित पल्लव पोरवाल को किसी शिकायत की बात पर पीटते हुए सुनाई व दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पल्लव पोरवाल पर आरोप है कि वह लगातार अधिकारियों और पार्टी के पदाधिकारी से कार्यकर्ताओं की शिकायत करता रहा है पीड़ित पल्लव पर पूर्व में भी कहीं गंभीर आरोप लग चुके हैं पीड़ित पल्लव के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भी विरोध देखने को मिला है। पीड़ित पल्लव भाजपा का जिला कार्य समिति सदस्य एवं विधायक बहादुर सिंह चौहान का विधायक प्रतिनिधि भी बताया जा रहा है।

Tags

Next Story