MP CRIME : दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला सहित 2 की मौत

MP CRIME : शिवपुरी। शिवपुरी (Shivpuri) जिले में पुरानी रंजिश (Enemy) के चलते दो पक्षों (Two Parties) में हुआ जमकर विवाद (Fight) की घटना (Case) सामने आई। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर धारदार हथियार चले। जिससे कुछ लोगों की मौत हो गई। झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि इस विवाद में कुल्हाड़ी, तलवार, लाठी डंडे का वार किये गये। भारी विवाद के चलते एक पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। खूनी संघर्ष के इस झगड़े की घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
नरवर थाना क्षेत्र का मामला
जानकारी मिल रही है कि इस खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के लागों ने एक युवक को जिंदा जलाया दिया। जिससे युवक की हुई मौके पर मौत हो गई। इस विवाद में एक महिला और एक युवक पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिससे महिला और दो पुरुषों की हुई मौत हो गई।
भयंकर हुए इस विवाद में कुछ लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। इन घायलों को शिवपुरी से ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है। जहां घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। इस भयंकर झगड़े के कारण गांव में तनाव का माहौल है। शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र के चकरामपुर गांव का यह मामला है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS