MP CRIME : शादी में चली गोलियां, बनी रही दहशत

MP CRIME : मुरैना। जिले में एक शादी समारोह (Wedding Program) में भारी विवाद (Fight) हो जाने से गोलियां (Firing) चल गईं। इस घटना (Case) को अंजाम देने के बाद आरोपी (Accused) मौके से फरार हो गये। मामले की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाशी में जुट गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार बीती रात एक मुस्लिम परिवार की शादी में यह पूरी घटना हुई है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारपुर रोड स्थित बासुदेव गार्डन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जहां पर बड़ी घटना हुई है।
8 रांउड फायर
पुलिस जानकारी के अनुसार इस शादी में खाना खाने को लेकर भारी विवाद हो गया था। जिसमें आधा दर्जन से अधिक हमलावरों की ओर से गोलियों चलाईं गईं। आरोपियों द्वारा 8 रांउड फायर किया गया। जिससे दहशत का महौल बासुदेव गार्डन में बना रहा।
आरोपियों द्वारा चलाई गई गोली से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। इस कार्यक्रम में आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए तोड़फोड़ की घटनाओं को भी अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। इस घटना को लेकर पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने करीब आधा दर्जन से अधिक अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुट गई। शादी स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS